Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

सैफ पर हुए हमले पर रोनित रॉय ने तोड़ी चुप्पी, किया अहम खुलासा

उन्होंने दावा किया है कि उस रात सिर्फ सैफ ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी करीना कपूर भी हमलावर के निशाने पर थीं।

12 Jul 2025

सैफ पर हुए हमले पर रोनित रॉय ने तोड़ी चुप्पी, किया अहम खुलासा

16 जनवरी की आधी रात को सैफ अली खान के घर में घुसे एक हमलावर ने उन पर चाकू से कई वार किए थे। इस हमले में सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह घटना पूरे देश को चौंका देने वाली थी और राजनीतिक गलियारों में भी इसकी गूंज सुनाई दी थी। अब, इस हमले के छह महीने बाद अभिनेता रोनित रॉय ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि उस रात सिर्फ सैफ ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी करीना कपूर भी हमलावर के निशाने पर थीं।

एक इंटरव्यू में रोनित रॉय ने बताया, "जो हुआ, वो सबको पता है। सैफ उस वक्त अस्पताल में थे। मैंने करीना से बात की और फिर उनके घर गया। वहां जाकर मैंने आसपास के पूरे इलाके का निरीक्षण किया और उन्हें कुछ जरूरी सुरक्षा संबंधित निर्देश भी दिए। दरअसल, हमने ऐसी किसी स्थिति की कल्पना नहीं की थी, इसलिए उनके घर पर सुरक्षा व्यवस्था थोड़ी कमजोर थी। लेकिन यही हमारा काम है, जहां कमी हो, उसे तुरंत दूर करना। अब हम इस पर पूरी तरह ध्यान दे रहे हैं।"

रोनित रॉय ने बताया, "सैफ के अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। मीडिया भी बड़ी संख्या में मौजूद थी। लेकिन इससे पहले, जब सैफ अस्पताल में थे और करीना घर लौट रही थीं, तब उनकी कार पर हमला हुआ था। भीड़ ने उनकी कार को घेर लिया और हल्की टक्कर भी मारी, जिससे वह काफी डर गई थीं। उसी वक्त उन्होंने मुझसे सैफ को सुरक्षित घर लाने के लिए कहा। मैंने पहले उनके घर पर अपनी सिक्योरिटी टीम तैनात की और फिर खुद सैफ को अस्पताल से घर लेकर गया। उस दौरान पुलिस की भी पूरी मौजूदगी थी।"

गौरतलब है कि रोनित रॉय न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि एक प्रतिष्ठित निजी सुरक्षा एजेंसी के मालिक भी हैं। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उनकी सुरक्षा एजेंसी की सेवाएं लेते हैं। हमले की इस घटना के बाद सैफ अली खान ने भी अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी रोनित रॉय को सौंप दी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सैफ पर हुए हमले पर रोनित रॉय ने तोड़ी चुप्पी, किया अहम खुलास
उन्होंने दावा किया है कि उस रात सिर्फ सैफ ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी करीना कपूर भी हमलावर के निशाने पर थीं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News